मीडिया






मीडिया की दिल्ली
वास्तविक दिल्ली
में कोसों का अंतर है।।





मीडिया की दिल्ली
बीमार दिल्ली है
वास्तविक दिल्ली
बिंदास दिल्ली है।।





मीडिया आंकड़ों
की ज़बान बोलता है
दिल्ली आंकड़ों को
जुठला बेखौफ जीती है।।





मीडिया लोगों को घरों
और डर में कैद करता है
लोग है की चेतावनी को नकार
अपने मन की करते है।।





दिल्ली बहुत बड़ा
बहुत विशाल है
बहुत गहराई
बहुत ऊंचाई है
दिल्ली में।।





मुट्ठी भर दिमाग
ना तो दिल्ली को
समझ सकता है
ना दिल्ली की सच्चाई
प्रस्तुत कर सकता है।।
      @अजय कुमार सिंह










ajaysingh

cool,calm,good listner,a thinker,a analyst,predictor, orator.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने