सुबह हुई
आँखे खुली
घड़ी देखा
6:30 बजे थे
यह क्या हुआ।।

अचानक उठ बैठा
ठंड और समय
दोनों लड़ पड़े
कौन जीता
समय जीता।।
समय ने कहा
समय से सोना
समय से जागना
जरूरी है।।
स्वास्थ्य और धन
अंग्रेज़ी कविता
के अनुसार
मिले न मिले।।
यह जरूर है
मेट्रो के लिए
भागना नहीं पड़ता
बार-बार घड़ी
देखना नहीं पड़ता।।
@अजय कुमार सिंह