कुकुर साम्राज्य





हम कुकुर साम्राज्य के वासी है
मंच का भरपूर इस्तेमाल 
करना जानते हैं 
मुद्दा मिले या ना मिले 
मुद्दा बनाना जानते हैं 
चीखना चिल्लाना जानते हैं।।

प्राइम टाइम आते ही 
खुल जाती है खिड़कियां हमारी
हम देश के स्वयंभू विद्वान
देश की जनता को
कैसे बरगलाया जाए 
यह बखूबी जानते हैं।।

क्योंकि हम कुकुर साम्राज्य से हैं
इसलिए वक्त पड़ने पर 
थोड़ी बहुत फायदे के खातिर
दुम हिलाना भी जानते हैं
ज़मीर गिरवी रखना जानते हैं।।

जिसने बनाया प्रहरी हमें
मौका मिलते ही सोता उसे देख
उसकी थाली चट करना जानते हैं
चूंकि हम कुकुर साम्राज्य के वासी हैं
तथापि मार-गली सुनकर भी
सत्ता में बने रहना जानते हैं।।
    @अजय कुमार सिंह

ajaysingh

cool,calm,good listner,a thinker,a analyst,predictor, orator.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने