क्रांति दिवस

क्रांति अभी बाकी है
इतिहास अभी बाकी है
हे देश के विभाजक
संग्राम अभी बाकी है।।
क्रांति के रास्ते देने
आया हूं पैगाम
अगर जो नहीं सुधरे
अंजाम अभी बाकी है।।
हे दो पर तीन फ्री
देने वाले हुक्मरान
गरीबों का इंतक़ाम
अभी बाकी है।।
मसाल नहीं नारा है
पूंजीपतियों के गुलाम
जितना यह देश तुम्हारा
उतना हमारा है।।
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव
के देश में माँ भारत
की कसम आज़ादी की
लड़ाई अभी बाकी है।।
होश में आओ
होश में आओ
क्रांति अभी बाकी है
इतिहास अभी बाकी है।।
-अजय कुमार सिंह

ajaysingh

cool,calm,good listner,a thinker,a analyst,predictor, orator.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने