गुलाब नगर- 11

 



विशाल बरगद का पेड़ 

प्रतीक है विशालता का 

समाहित है इसके अंदर 

सृष्टि  सकल।।


जीवंत हो उठते है 

मृत आत्मा भी 

जब आते है इसके

छत्रछाया के तले।।


कितने रहस्य समाहित है

इसके विशालता के भीतर

थके-हारे ऊर्जा पाते है 

बैठ इसके छाया के अंदर।।


बरगद की काया अद्भुत 

सहज इसका आकर्षण 

विशालता, स्थिरता, गंभीरता

सब इसकी विशेषता।।


तपस्या का परिणाम यह गुण 

आसान नहीं है प्राप्त होना 

त्याग, तपस्या और बलिदान 

करना पड़ता है ।।


खास बात यह है की 

बरगद को उदहारण स्वरूप

प्रकृति से यह वरदान मिला है

मनुस्य को बरगद से बहुत कुछ सीखना है।।

          ।। अजय।।

ajaysingh

cool,calm,good listner,a thinker,a analyst,predictor, orator.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने